<p>हिमाचल कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आने वाले दो अक्टूबर से प्रदेश भर की पंचायतों में "चलो चुपी तोड़े, संघर्ष करें, संगठन बनाएं " अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान में संगठन के 100 प्रतिनिधि दो अक्टूबर को प्रदेश की एक हज़ार पंचायतों में जायेंगे और पंचायतों से सुझाव लिए जाएंगे। दो अक्टूबर के बाद बाकी बची पंचायत में भी ये अभियान चलाया जाएगा।</p>
<p>हिमाचल कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य समन्वयक दीपक राठौर ने बताया कि पंचायतों से सभी सुझाव लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजें जाएंगे जिनमे से पांच मुख्य सुझाव कांग्रेस मेनीफेस्टो में शामिल किए जाएंगे। इसका मक़सद महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की सोच को वास्तविकता में लागू करना है। ताकि पंचायतीराज संस्थाओं को केरल की तर्ज परओर अधिक सुदृढ किया जा सके। 2015 से ये अभियान चल रहा है जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों को संविधान के 73वें व 74वें संसोधन के बारे बताया गया।</p>
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…