प्रत्याशियों में उलझी प्रदेश कांग्रेस, बीजेपी का चुनाव प्रचार जोरों पर

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जहां अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है, वहीं बीजेपी का चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। हालांकि, कांग्रेस ने 2 सीटों में नाम दे दिये हैं, लेकिन जब तक सारे नाम नहीं आ जाते पार्टी का प्रचार अभियान सुस्त नज़र आ रहा है।

वहीं, बीजेपी में मुख्यमंत्री प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों के दौरे पर हैं। अब चुनाव प्रबंधन समिति ने इसकी बागडोर संभला ली है। प्रदेश महामंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रमोहन ठाकुर ने सभी संसदीय क्षेत्रों में 1 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशियों के कार्यक्रमों की जानकारी दे दी है। ये सभी प्रत्याशी सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में समिति द्वारा बताए प्लान पर फोक्स करेंगे।

1. अनुराग ठाकुर:- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर कल सुबह झण्डूता मण्डल के बरठीं और दोपहर के समय घुमारवीं मण्डल के डंगार में युवा मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

2. सुरेश कश्यप:- हिमाचल प्रदेश के शिमला लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप कल श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभायें करेंगे।

3. रामस्वरूप शर्मा:- हिमाचल प्रदेश के मण्डी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा कल से अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलकर प्रचार करेंगे।

4. किशन कपूर:- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर कल से अपने संसदीय क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलकर प्रचार करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

46 mins ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

1 hour ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

1 hour ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

2 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

19 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

20 hours ago