शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धनी राम शांडिल ने भरा नामांकन पत्र

<p>शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने आज अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया। दल बल सहित नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे शांडिल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित कई आला नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।</p>

<p>तीन मर्तबा कांग्रेस की टिकेट से चुनाव लड़ दो बार सांसद रहे 78 वर्षीय कर्नल धनी राम शांडिल का जन्म 20 अक्तूबर 1940 को सोलन में हुआ। सेना में बतौर कर्नल सेवाएं देने के बाद 1999 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता। इसके बाद कर्नल धनी राम शांडिल ने 2004 में दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया। लेकिन भाजपा के वीरेन्द्र कश्यप से चुनाव हार गए। वर्ष 2012 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।</p>

<p>राज्य में वीरभद्र सिंह सरकार में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रहे। वर्ष 2017 में उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा और अपने दामाद डॉक्टर राजेश कश्यप को हराकर फिर से विधायक बन गए। शिमला संसदीय क्षेत्र में कुल 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 8 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं। जबकि 8 में कांग्रेस काबिज है। एक सीट पर माकपा का कब्जा है। भाजपा ने सिरमौर से सुरेश कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago