पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने शिमला में मनाया विरोध दिवस, प्रदेश सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के आज चार साल पूरे होने पर मंडी में पीएम मोदी का समारोह हुआ तो दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी चार साल के कार्यकाल को विरोध दिवस के रूप मना रही है। शिमला में कांग्रेस ने राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल की गैरमौजूदगी में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चार सालों में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंची है।

कांग्रेस प्रदेश कुलदीप राठौर ने कहा कि चार सालों में कांग्रेस के कामों के ही फीते काटे गए। चार सालों में भर्ष्टाचार चरम पर रहा। बेरोजगारी चरम पर है जो नौकरियां निकली वह बाहरी लोगों को दी गईं। सरकार के कुप्रबंधन की वजह से कोविड काल में 4 हजार से ज्यादा लोग काल का ग्रास बन गए चार साल सरकार असफल रही है। चार साल के जश्न पर कर्ज लेकर खर्च किया जा रहा है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

राठौर ने कहा कि मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसों को लगाया गया है जबकि जनता सड़को पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि मंडी में मोदी के आने से पहले ओमिक्रोन पहुंच गया ऐसे में रैली को रद्द करने के बजाए भीड़ इकट्ठी की गई। सरकार की कोविड से निपटने दोहरी मानसिकता जनता पर भारी पड़ रही है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago