Follow Us:

कांग्रेस कमेटी ने ऊना जिला कार्यकारिणी को किया भंग

पी. चंद |

विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस प्रदेश भर में बड़े फेरबदल की ओर बढ़ रही है। एक के बाद एक नए नेताओं को नियुक्तियां हो रही हैं और कई कार्यकारिणियों को भंग कर दोबारा सेट किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस कमेटी के चीफ सुखविदंर सिंह सुक्खू ने ऊना जिला की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा औऱ जल्द ही इस कार्यकारिणी का दोबारा गठन होगा। कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में जिला अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे औऱ नई कार्यकारिणी जल्द बनाई जाएगी।