Follow Us:

अजय जगोता और विवेक कटोच को कांग्रेस कमेटी ने नहीं भेजा कोई नोटिस: कृष्ण हिमराल

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने समाचार पत्रों में छप रही खबरों जिसमें सोशल मीडिया के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अजय जगोता और विवेक कटोच को प्रदेश कांग्रेस द्वारा नोटिस भेजे जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उक्त दोनों नेताओं को कोई नोटिस नहीं भेजा है। ये सिर्फ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भड़काने की साजिस की जा रही है।

हरि कृष्ण हिमराल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि समाचार पत्रों में छप रही इस तरह की खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन पदाधिकारियों को इस तरह का कोई नोटिस नहीं भेजा है।