Follow Us:

कांग्रेस की चुनावी मुहिम, 6 कमेटियों का गठन, ये प्रमुख लोग शामिल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। शुक्रवार को पार्टी आलाकमान ने 6 समितियां गठित कर चुनाव में स्टार-प्रचारकों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इलेक्शन कमेटी, को-ऑर्डिनेशऩ कमेटी, कैंपेन कमेटी, पब्लिसिटी कमेटी, मेनिफेस्टो कमेटी और डिसिप्लिनरी कमेटी का ऐलान कर दिया।

इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सुक्खू होंगे

इनमें सबसे पहले हिमाचल प्रदेश इलेक्शन कमेटी है। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे और वीरभद्र सिंह मेंबर। इस कमेटी में कुल 15 सदस्य शामिल हैं। इस कमेटी में आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, धनी राम शांडिल, हर्ष महाजन, गंगू राम मुसाफिर, हरभजन सिंह भज्जी और राम नाथ शर्मा होंगे। कांग्रेस की फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के मुखिया इस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

शिंदे को समन्वय समिति की कमान

कांग्रेस की समन्वय समिति की बागडोर पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के हाथ में होगी। इसके संयोजक पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। जबकि सदस्यों में वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर कौल सिंह, हर्ष महाजन, पुष्पराज शर्मा, बुद्धि सिंह ठाकुर, यशवंत छाजटा और नरेश चौहान के नाम शामिल हैं।

कैंपेन कमेटी के सदस्य

पार्टी ने स्टार प्रचारकों का भी ऐलान कर दिया है। स्टार प्रचारकों की सूची पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बनी है। इसमें विप्लव ठाकुर को संयोजक और वीरभद्र सिंह को मेंबर नियुक्त किया गया है। इनके अळावा आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, धनीराम शांडिल, सुधीर शर्मा, प्रतिभा सिंह, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, राकेश कालिया, आईडी लखनपाल, प्रो. चंद्र कुमार, गंगूराम मुसाफिर, हर्ष महाजन, रघुवीर सिंह बाली, हरभजन सिंह भज्जी, सत्यप्रकाश ठाकुर और अरुण शर्मा के साथ संगठन के प्रमुख लोग शामिल हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों वाली स्टार प्रचारकों की लिस्ट में युवा नेता रघुवीर सिंह बाली का भी नाम है। माना जाता है कि आरएस बाली का युवाओं में काफी पैठ है, जिसके मद्देनज़र उनको स्टार प्रचारक बनाया गया है।

मेनीफेस्टो और पब्लिसिटी कमेटी

कांग्रेस की मेनीफेस्टो कमेटी की कमान स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को सौंपी गई है, जबकि इसके संयोजक जीएस बाली होंगे। इस कमेटी में सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, जगत सिंह नेगी, आशा कुमारी, राजेश धर्माणी, हरीश जनार्था, रोहित ठाकुर, सुरेश कुमार और जस्टिस जेएस बारोवालिया को लिया गया है। उधर, पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एएन विद्यार्थी को बनाया गया है। इस कमेटी में कुलदीप कुमार, तिलकराज शर्मा और संजय अवस्थी को मेंबर के तौर पर शामिल किया गया है।

पब्लिसिटी कमेटी का अध्यक्ष उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है, जबकि राजेंद्र शर्मा इसके संयोजक बनाए गए हैं और विप्लव ठाकुर सदस्य होंगी। इसके अलावा इसमें नीरज भारती, रामनाथ शर्मा, आदर्श सूद, तिलक राज, कुलदीप पठानिया, तरूण पाठक, गोपाल कृष्ण महंत, अतुल शर्मा, अमित भरमौरी, विशाल चंबयाल, नीरज नैय्यर, राजेंद्र ठाकुर, विवेक कुमार, अनूप रतन, शशि किरण, पीतांबर नेगी, हरिचंद शर्मा, हेमेंद्र ठाकुर, बृजराज ठाकुर, आईएन मेहता, सुधीर आजाद, इक्बाल मोहम्मद, ब्रिगेडियर राजेंद्र राणा, मनभरी देवी के साथ-साथ सभी जिलाध्यक्ष इसमें लिए गए हैं।