कांगड़ा में कांग्रेस की हार सुनिश्चित: सीएम

सीएम जयराम ठाकुर ने पालमपुर स्थित नगरी में बीजेपी युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए वे बे-बुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। कांगड़ा में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है यही कारण है की कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया। बीजेपी कांगड़ा ही नहीं बल्कि चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी के कार्यों से संतुष्ट है और उन्होंने एक बार फिर से मोदी को पीएम बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आज  कांगड़ा वीर भूमि है और नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

उन्होंने कहा कि किशन कपूर एक ईमानदार छवि के वरिष्ठ नेता है और उनके जीतने से कांगड़ा जिले के विकास को नए पंख लगेंगे। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 20 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

26 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

58 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

1 hour ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago