Follow Us:

मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अधिवेशनों में बनेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

पी. चंद, शिमला |

मिशन 2019 के लिए प्रदेश कांग्रेस ने तेयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव के लिए उनके क्षेत्रों से समस्याओ और मुद्दों पर चर्चा शुरू कर दी जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में मुद्द्दों को भुनाया जा सके। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार के लिए पार्टी की निश्चत प्रक्रिया है।

इसके तहत हर लोकसभा क्षेत्र में अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। इन अधिवेशनों में उम्मीदवारों की एक लिस्ट बनेगी। जिस पर पार्टी हाईकमान सर्वे करवाएगी। इसके बाद ही अंत में उम्मीदवारों का नाम फाइनल होंगे।

मंडी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के लिए वीरभद्र सिंह को समर्थन देने वाले पूर्व मंत्री कौल सिंह के बयान पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी में सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। इस प्रकार के बयान इन नेताओं के अपने विचार हैं। पार्टी फोर्म पर इस प्रकार की कोई बात नहीं हुई है।

कांगड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार के बारे में बोलते हुए सुक्खू ने कहा कि अभी कांगड़ा में अधिवेशन होना है उसके बाद नामों की लिस्ट पर सर्वे किया जाएगा और तभी नाम फाइनल होंगे।