Follow Us:

शक्ति एप से बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ एक्टिव करेगी कांग्रेस: जीएस बाली

अश्वनी कुमार |

नए साल के शुभ अवसर पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में बूथ स्तर  की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस नगरोटा बगवां के सभी कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की चर्चा की गई। इस दौरान जीएस बाली ने कांग्रेस की शक्ति ऐप को भी लॉन्च किया और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति एेप से जुढ़ने का आवाहन किया।

शक्ति ऐप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐप से जुड़ने के लिए लोगों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर अपने वोटर आईडी लिखकर सपेस देकर 9418157999 नंबर को टाइप कर 9454572799 पर सेंड करना होगा। इसके बाद उक्त व्यक्ति को एक कनफरमेशन का मैसेज आएगा। जिससे यह पता चल जाएगा की आप शक्ति ऐप से जुड़ गए हैं। यह ऐप सभी तरह के फोन पर काम करता है। इस ऐप के जरिए लोगों को कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी।

जीएस बाली ने कहा कि शक्ति ऐप क्रिस्टल क्लियर है। इसके माध्यम से कोई गलत तरीके से किसी को अपने पार्टी में शामिल नहीं कर पाएगा। इस मौके पर जीएस बाली ने शहरी नगरोटा कांग्रेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति की। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवा में कांग्रेस पार्टी कभी भी कमजोर नहीं थी और न कभी होगी।