Follow Us:

AAP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजकुमार, हो सकते हैं टिकट के दावेदार

डेस्क |

डेस्क। कांगड़ा शहर से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधान राजकुमार ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जेन की मौजूदगी में राजकुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ अश्वनी कुमार औऱ प्रताप चंद समेत कार्यकर्ताओं ने भी आप जॉइन की है।

आप में जुड़ने के बाद इन्होंने आप की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस को मुख्य वजह बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ,पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी जनता बदलाव चाहती है और जिसके लिए अब वो पूरी तरह से तैयार है। आने वाले समय में हिमाचल की जनता पिछले साढ़े चार सालों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर अब आप का साथ पूरी तरह से देने की तैयारी कर चुकी है।

सतेंद्र जैन ने कहा कि आज भले ही आप के डर से इनके राष्ट्रीय नेता हिमाचल में लगातार डटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता लगातार आम आदमी पार्टी में अपना भरोसा जता रही है। अब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिससे भाजपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है।