Follow Us:

हिमाचल प्रभारी बनने के बाद रजनी पाटिल ने गियर-अप की कांग्रेस: अनिरुद्ध सिंह

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल  हिमाचल के दौरे पर है। रजनी के आते ही कांग्रेस पार्टी में जोश आ गया है। उनके दौरों के बीच शिमला कसुम्पटी मंडल की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कसुम्पटी के विधायक अविरुद्ध सिंह ने की।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा सीट के लिए एक नाम भी आगे आया है जिसके नाम का प्रस्ताव पार्टी के माध्यम से आलाकमान को भेजा जाएगा।

कांग्रेस में टिकेट के तलबगारों की बढ़ती फ़ेहरिस्त

कसुम्पटी से सुरेन्द्र गर्ग के नाम का प्रस्ताव आलाकमान को भेजा जा रहा है। इसके अलावा भी शिमला लोकसभा सीट के लिए टिकट के तलबगारों की कमी नही है। टिकट के लिए धनी राम शांडिल, विनोद सुलतानपुरी, अमित नंदा सहित कई नाम ऐसे है जो शिमला लोकसभा के लिए टिकट की दावेदारी ठोक रहे है। पिछली लोकसभा चुनावों में मोहन लाल बरागटा को कांग्रेस ने टिकट दिया था।