कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार यानी आज हिमाचल की राजधानी शिमला में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस पार्टी के बीच फिर से रार बढ़ गई है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर आमने सामने है। पार्टी के नेताओं ने एक-दुसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह पर आरोप लगाया है। विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला आ रहे हैं लेकिन बैठक में गिने चुनें लोगों को बुलाया गया है जबकि पार्टी कर असली कार्यकर्ता बाहर हैं। राहुल गांधी को जिन लोगों से हार का सही फीडबैक मिलेगा उन्हें इस बैठक से बाहर रखा गया है।

विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने रंजीत रंजन से बात की है और गुजारिश की है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी राहुल से मिलने दिया जाए। यहां तक कि मीडिया वालों को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी है।

.ये भी पढ़ें- 29 तारीख को हिमाचल आएंगे राहुल, दो सेशन में होंगी समीक्षा बैठक

समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…