हार के डर से हताश कांग्रेस जातिवाद का ज़हर फैलाने में जुटी : अनुराग

<p>हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद का जहल फैलाकर समाज को तोड़ने का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 का सफ़र जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है विपक्षी खेमे की हताशा और निराशा बढ़ती जा रही है जोकि उनके बयानों और क्रिया कलापों में साफ़ नज़र आ रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को अंदेशा हो चुका है कि जनता पोलिंग बूथों तक पहुंचकर उनके एजेंडे को नकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोबारा अपना विश्वास जता कर बीजेपी के पक्ष में मतदान कर रही है। अपने सारे हथकंडे फ़ेल होते देख कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अब जातिवाद का कार्ड खेलकर समाज को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं।</p>

<p>अनुराग ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाति के बारे में बात कर रही है। इन्होंने प्रधानमंत्री की जाति तब क्यों नहीं पूछी जब भारत अंतरिक्ष महाशक्ति बना, जब भारत विश्व की छठवीं बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना, जब दुश्मन की आंखों में आंखे डाल घर में घुस कर आतंक का सफ़ाया किया, जब देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई। कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ और सिर्फ़ चुनावों को प्रभावित करने के लिए समाज में जातिवाद का ज़हर घोल रही है। मगर देश की जनता समझदार है और इसका परिणाम कांग्रेस को आगामी 23 मई को पता चल जायेगा&quot;।</p>

<p>उन्होंने कहा कि &rdquo;अपनी राजनीति में कांग्रेस शुरू से ही जहर बोती रही है। लेकिन अब उसकी इस चाल को जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। यही वो वजह है जिसके चलते पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई थी। ये कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों का ही परिणाम होगा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 40 सीटें भी नहीं जीत पायेगी। इसमें कोई आश्चर्य कि बात नहीं होगी कि आने वाले सालों में कांग्रेस के खुद के तैयार किए जातिवाद के जहर का असर हाथ से होते हुए पूरे कांग्रेस रूपी शरीर में फैल जाए और मौजूदा कांग्रेस पार्टी बस एक इतिहास का पन्ना बनकर रह जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

13 mins ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

34 mins ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

2 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

2 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

3 hours ago