पॉलिटिक्स

अपनी डूबती नैया बचाने के लिए नफरत का बीज बोने में जुटी कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

जसबीर कुमार, हमीरपुर।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला। अनुराग ने चीन द्वारा भारत के अंदर दो गांव स्थापित करने के सवाल पर कहा कि नेहरू से लेकर सोनिया के समय तक बॉर्डर पर जो हाता रहा है वे सब देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को ताकतवर नहीं बनाया। 26/11 हमले बाद सोनिया, मनमोहन सरकरा मूक दर्शन बनकर बैठी रही। कांग्रेस सरकार राफेल लडाकू विमान तक नहीं खरीद पाई है जबकि यह सारे काम बाद में मोदी सरकार ने पूरे किए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी ने सेना को हथियार देकर मजबूत बनाने का काम किया है लेकिन दूसरी ओर चाइना अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो राहुल गांधी चाइनिज एंबेस्डर के साथ सूप पीने का काम करते हैं और आज यह भाजपा सरकार का मार्गदर्शन करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी डूबती नाव को बचाने के लिए नफरत के बीज बोने का काम कर रही है।

वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा हनुमान जयंती पर और इससे पहले भी हिन्दुओं की यात्राओं पर पथराव की घटनाओं पर निंदा की और कहा कि इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कुछ राज्यों की सरकारों ने कार्रवाई करने से पल्ला झाड लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने नफरत के बीज बोने का काम किया है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को हमीरपुर में करियर प्वांइट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 579 मेधावी छात्रों को डिग्रियां बांटी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

3 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago