पॉलिटिक्स

केंद्र की नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस उग्र , जारी की स्मारिका

महिला कांग्रेस ने अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्र सरकार की विफ़लताओं को महिला कांग्रेस घर-घर लेकर जाएगी। इसके लिए महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर “सच्चाई आपके द्वार” स्मारिका जारी की है। शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि इसे प्रदेश के हर घर तक पहुंचा कर केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों और विफ़लताओ से अवगत करवाने की बात कही।

जैनब चंदेल ने कहा कि केंद्र में जब से बीजेपी सरकार आई है तब से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े है। मंहगाई आसमान छू रही है। किसान दस महीने से सड़कों पर परेशान हैं। प्रदेश में हर घर तक स्मारिका पहुंचाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया । रसोई गैस सिलेंडर से लेकर दालें तेल के दाम आसमान छू रहे है। किसान अपने हकों को लेकर धरने पर है बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन ये सरकार कुछ नहीं कर रही हैं। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगो के बीच ले जाने के लिए स्मारिका जारी की गई है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago