Follow Us:

राहुल गांधी से मिले हिमाचल के ये नेता, चर्चाओं का बाज़ार गर्म

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के दौरे के बाद से पार्टी के भीतर नेताओं की व्यक्तिगत सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इनमें एक वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से अकेले में लगभग 10 मिनट से ज्यादा देर तक गुफ्तगू की।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, रोहित ठाकुर और राजेश धर्माणी राहुल गांधी से मिले। इस दौरान कौल सिंह ठाकुर ने अकेले राहुल के साथ 10 मिनट से ऊपर अकेले में गोपनीय मंत्रणा की।

वैसे ये तीनों नेता तीन अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से संबंध रखते हैं और इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई है। मंडी से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बात करें तो इन्होंने पिछले चुनाव में ही इलेक्टोरल पॉलिटिक्स से संन्यास की बात कही थी। लेकिन, वर्तमान में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उनकी गतिविधियां खासा हलचल मचाए हुए है। जब से सुक्खू ने उनका नाम लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से आगे बढ़ाया है। तब से वह खासे एनर्जी में दिखाई दे रहे हैं और माना जा रहा है कि इलेक्टोरल पॉलिटिक्स से संन्यास का ऐलान लोकसभा चुनाव में कैंसिल हो सकता है।

जबकि, दूसरी तरफ शिमला से रोहति ठाकुर और हमीरपुर लोकसभा से राजेश धर्माणी का टिकट के दांवेदारों में पहले ही नाम चर्चा में है।

हालांकि, इस दौरान राजेश धर्माणी और रोहित ठाकुर ने राहुल से मिलकर नई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के कार्य-प्रणाली की सराहना की और राहुल गांधी से भी प्रदेश में एक बैठक करने का आग्रह किया है।