कांग्रेस नेता का तंज, राजनीति के काबिल नहीं हैं भोरंज विधायक

<p>हमीरपुर के भोरंज विधासभा क्षेत्र के विधायक डॉ अनिल धीमान पर कांग्रेस नेता प्रेम कौशल ने निशाना साधते हुए कहा कि डॉ धीमान राजनीति के काबिल नहीं हैं, वह केवल ऑफिशियल काम ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भोरंज में 30 साल से बीजेपी का राज रहा है इसी कारण आज भोरंज इतनी पिछड़ी हालत में है। यहां पर जो भी काम हुए हैं वे कांग्रेस राज में ही हुए हैं, इसके बाद विकास पर बट्टा लग गया है।&nbsp; &nbsp;</p>

<p>कौशल ने कहा कि डॉ धीमान ने विधानसभा में सिविल अस्पताल के मुद्दे को कभी उठाया ही नहीं है, इसी वजह से इसका हाल खराब है। जब इनकी सरकार थी तब ये विकास नहीं करवा पाए और जब कांग्रेस की सरकार है, तो कहते हैं कि विपक्ष में है कुछ नहीं कर सकते। लेकिन, विधायक चाहे किसी भी पार्टी की सरकार क्यों न हो वह अपने क्षेत्र का विकास कर सकता है।</p>

<p>कौशल ने कहा कि भोरंज को एक दमदार और फाइटर विधायक की आवश्यकता है, जो भोरंज का विकास करवा सके। उन्होंने कहा कि भोरंज का दुर्भाग्य है कि एक ही परिवार का सत्ता पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि वह डॉ धीमान का सम्मान करते हैं, परंतु डॉ धीमान झूठ और फरेब की राजनीति न करें।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

15 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

15 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

15 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

15 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago