जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं मनकोटिया: कांग्रेस

<p>मेजर विजय सिंह मनकोटिया जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। मनकोटिया ने अपनी ओछी हरकतों से यह साबित कर दिया है। मनकोटिया की ओर से मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर कांग्रेस नेताओं ने यह बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनकोटिया को इस ओछी और अहसान फरामोश राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।</p>

<p>प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव रामलाल ठाकुर, कुलदीप पठानिया, प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मनकोटिया को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए और पार्टी से त्याग पत्र दे देना चाहिए।</p>

<p>इन कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बदौलत कांग्रेस हिमाचल में मजबूत है। कांग्रेस की मजबूती में मेजर मनकोटिया का कोई योगदान नहीं है। मनकोटिया ने हमेशा अवसरवादी राजनीति की है। यही कारण है कि शाहपुर के लोगों ने उन्हें राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाया है। आने वाले समय में मनकोटिया को अपनी लोकप्रियता का पता भी चल जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

11 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

18 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

18 hours ago