कांग्रेस ने सुक्खू के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त से की सत्ती की शिकायत

<p>कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बीजेुपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती घिर गए हैं। कांग्रेस ने वीरवार को उनके खिलाफ आंदोलन का एलान कर दिया। वीरवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सूक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मिले। इन्होंने देवेश कुमार के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को ज्ञापन भेजा। जिसमें सत्ती के प्रचार पर बैन लगाने और उन पर कड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।</p>

<p>सूक्खू ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर सत्ती के प्रचार पर बैन नहीं लगाया गया तो शुक्रवार से सत्ती का हर जगह घेराव किया जाएगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे। सूक्खू ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा उनकी मांग पर तत्काल कार्रवाई करें। चूंकि, सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सभी मर्यादाएं तोड़ते हुए चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और सामाजिक संस्थाओं के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ताजा उदाहरण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की सोलन जिले के बद्दी व ऊना जिले के भंजाल में हुई चुनावी जनसभा है।</p>

<p>सतपाल सत्ती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि सामाजिक संस्था राधा स्वामी के अनुयायियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। बीजेपी नेता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पहनावे को लेकर भी बेहुदा टिप्पणियां कर रहे हैं। ये नाकाबिले बर्दास्त है। इस तरह की बदजुबानी से कांग्रेस जनों के साथ ही आम जनमानस की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसलिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती पर चुनाव आयोग कड़ी कार्रवाई करे। क्योंकि, उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago