हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों के लिए कांग्रेस आज फाइनल बैठक कर रही है। अगर सब कुछ ठिक रहा तो 12 बजे तक इन सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। टिकट के लिए हो रही इस फाइनल बैठक ने टिकटार्थियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। इन सबमें सबसे ज्यादा नज़र वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य पर टिकी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी बैठक में समिति के सदस्य किसी ख़ास नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। मसला एक परिवार एक टिकट पर आकर अटका हुआ है। जबकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर भी अपने बेटी के लिए लगातार कोशिश में लगे हैं।
हालांकि, शनिवार को हो रही बैठक को फाइनल माना जा रहा है। जो भी इसमें फैसला होगा वह आख़िरी होगा। ऐसे में 9 सीटों के दावेदारों की धड़कन 12 बजे तक रफ्तार ही पकड़े रहेगी।



