दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, उम्मीदवारों का नाम होगा फाइनल

<p>दिल्ली में आज कांग्रेस की एक अहम बैठक हो रही है। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे,सह प्रभारी रंजीता रंजन और हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ इन नेताओं की बैठक होगी जिसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।</p>

<p>सुविंदर सिंह सुक्खू इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल से रवाना हो चुके हैं…उम्मीदवारों के नाम को लेकर बैठक में खासी माथापच्ची हो सकती है, क्योंकि नामांकन में कुछ ही दिन बचे हैं और कांग्रेस को अपने ऐसे 68 योद्धा मैदान पर उतारने होंगे जो विपक्षी पार्टी के नेताओं को मात दे सके।</p>

<p>इस बाबत सबकी निगाहें सुक्खू पर भी टिकी रहेंगी। क्योंकि, एक ओर जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुद के ठियोग से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, तो वहीं पीसीसी अध्यक्ष क्या चुनाव लड़ेंगे यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ख़बर यह भी है कि सुक्खू अपनी पत्नी को टिकट दिला सकते हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह हैं। इनके अलावा दो अन्य सदस्य विजेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के नाम शामिल हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

12 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

15 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago