कांग्रेस विधायक ने DSP पर लगाया आरोप, कहा- आम जनता को कर रहे परेशान

<p>कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामलाल ठाकुर ने श्री नैनादेवी में कार्यरत डीएसपी पर राजनीतिक आधार पर आमजनता को परेशान करने और पुलिस अधिकारी होने के बावजूद लोगों को पीटने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पुलिस महानिदेशक से बिगड़ैल डीएसपी को नियंत्रित करने मांग की है।</p>

<p>वहीं, दूसरी ओर रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित हो राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में कांग्रेस पार्टी&nbsp; की विचारधारा से जुड़े पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों और विधायक होने के नाते उन्हें&nbsp; राजनैतिक आधार पर आमंत्रित नहीं करने पर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिलासपुर में आयोजित हो रहा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला स्थानीय जनता का मेला नहीं रहा अपितु बाहरी राज्यों के लोगों का मेला बनकर रह गया है।</p>

<p>उन्होने कहा कि स्थानीय व्यापारियों को तरजीह नहीं देने की अपेक्षा बाहरी लोगों को प्रशासन ने वरीयता दी है जिससे स्थानीय जनता में प्रदेश सरकार के विरुद्ध रोष व्याप्त है। उन्होंने ऐलान किया कि समय आने पर इस प्रकरण की पूरी पोल खोलेंगें ताकि आम जनता वास्तविकता जान सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

7 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

7 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

7 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

7 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

9 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

10 hours ago