Follow Us:

कोरोना के दौर में जनमंच करवाने में जुटी है सरकार, 2022 में विदाई तय है: कांग्रेस विधायक

जसबीर कुमार |

हमीरपुर की बड़सर कांग्रेस ने बिझड़ी बाजार में बढ़ती महंगाई और जन विरोधी नीति के खिलाफ हल्ला बोला। बड़सर विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल की अगुवाई में रोष रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बाजार में नारेबाजी की गई। विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने जमकर भाजपा सरकार को कोसा और प्रदेश सरकार हिमाचल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बेरोजगार को हटाने में पूरी तरह से असफल रही है।

विधानसभा ने कहा कि जहां प्रदेश कोरोना महामारी से ग्रस्त है वहीं प्रदेश सरकार जनमंच करवाने में जुटी है। जहां पर सरकारी अधिकारियों की जमकर आलोचना की जाती है जिससे सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल गिरता है। प्रदेश सरकार को उखाड़ने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। प्रदेश सरकार बेरोजगारी को दूर करने के लिये पूरी तरह से नाकाम रही है। 2022 में इस सरकार की विदाई तय है।

भाजपा के लोग स्टेट हुड मारो ठुड का नारा दिया करते थे। अब भाजपा किस प्रकार की स्वर्णिम यात्रा का आयोजन करने जा रही है। भाजपा को इसका जवाब देना होगा। भाजपा प्रदेश में उपचुनाव करवाने से कतरा रही है। क्योंकि भाजपा की उपचुनाव में हार सुनिश्चित है इसलिए चुनाव नहीं करवाना चाहती।