कांग्रेस कभी विकास नहीं करती, केवल विकास के नाम पर राजनीति करती है: सुरेश कश्यप

<p>भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को नगर निगम मंडी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया और बैहना, तल्याडा एवं थानैडा में सभाओं को संबोधित किया । उन्होंने मंडी नगर निगम क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार है और अब मंडी में सभी भाजपा प्रत्याशियों को जीतकर मंडी के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी विकास नहीं करती केवल विकास के नाम पर राजनीति करती है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र जो नगर निगम क्षेत्र में जोड़े हैं उनमें और तेज़ गति से विकास होगा, अब मंडी को केंद्र सरकार से कई ज़्यादा मदद मिलेगी जिससे मंडी में हो रहे विकास को और गति मिलेगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है, हमारा किया एक एक वायदा पूर्ण किया जाएगा, अब मंडी को पानी की समस्या से निजात मिलेगा, मुख्यमंत्री द्वारा 100 करोड़ की पार्किंग का शिलान्यास किया है जिससे मंडी को पार्किंग की समस्या खत्म होगी, मंडी के हर वार्ड को एम्बुलेंस रोड मिलेंगे, 70 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्र को सिवरेज की योजना प्राप्त हुई है ।</p>

<p>कश्यप ने कहा कि मंडी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है, 150 करोड़ की लागत से शिव धाम एवं मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी के विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि मंडी को एनडीआरएफ की बटालियन मिली है जो कि मंडी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के बेटे है जिन्होंने मंडी को नगर निगम का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार का राजनीतिक दल नही है अपितु कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस आयी है तब तब भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है, जब से भाजपा का साशन आया है यब से भ्रष्टाचार का नामो निशान समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाली 7 तारीक को मंडी में भी हमारा महापौर और उपमहापौर होगा। जनता का रुख भाजपा के पक्ष में है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

4 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

4 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

5 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

8 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

10 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

11 hours ago