Follow Us:

कांग्रेस प्रभारी शिंदे 8 को आएंगे हिमाचल, यह होगा टूर प्रोग्राम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे कल यानी शुक्रवार को हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। शिंदे कल सुबह फ्लाइट से कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगे और बाय रोड धर्मशाला जाएंगे और उसके बाद वहां से सियुंता के लिए रवाना होंगे।

सियुंता में शिंदे 2 बजे जिला अध्य़क्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे और आगामी चुनावों में रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद करीब चार बजे शिंदे बाय रोड बनीखेत के लिए रवाना होंगे और पांच बजे फिर जिला, ब्लॉक अध्यक्षों और विधायकों की बैठक लेंगे। 8 सितंबर की रात शिंदे डलहौजी में रूकेंगे और अगली सुबह यानी शनिवार को तीसा चंबा के लिए रवाना होंगे।

तीसा में शिंदे 11 बजे जिला अध्य़क्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और विधायकों की एक बैठक लेंगे और चार बजे फिर एक बैठख करेंगे। 9 सितंबर को शिंदे चंबा में रहेंगे और रविरवा को चंबा से भरमौर के लिए निकलेंगे। वहां 11 बजे पार्टी नेताओं के साथ एक विशेष बैठक होगी औऱ शाम 6 बजे के करीब खजीयार पहुंचेगे। रविवार की रात शिंदे खजियार में रुकेंगे।

अगली सुबह 11 सितंबर को शिंद बाय रोड धर्मशाला लौटेंगे और लंच के बाद के करीब ढ़ाई बजे गग्गल एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना होंगे। इस पूरे दौरे में शिंदे का एकमात्र मकसद पार्टी नेताओं से बैठक करना और पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ाना रहेगा।