Follow Us:

ऊना: मैहतपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी शिंदे, कुछ देर में करेंगे बैठक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे दोपहर करीब 12 बजे ऊना के मैहतपुर में पहुंच चुके हैं। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिंदे का जोरदार स्वागत किया और उन्हें मालाएं पहनाईं।

जानकारी के मुताबिक, शिंदे अब सुक्खू और अग्निहोत्री के साथ ऊना में ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के एक बैठक करेंगे जिसमें आने वाले चुनावों को लेकर बीजेपी को टैकल करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद शिंदे ऊना में कई जगहों पर मीटिंग करेंगे। हालांकि, बुधवार को शिंदे का नादौन, बड़सर क्षेत्रों का दौरा होगा।