Follow Us:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भंग की 3 ब्लॉक कमेटियां

पी. चंद |

विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की गाज ब्लॉक कमेटियों पर गिर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को 3 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग किया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जनकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात, द्रंग और चिंतपूर्णी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त स्थानों पर नई कमेटियों का गठन किया जाएगा।