Follow Us:

कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर तक “संविधान के रास्ते” अभियान को पहुंचाएगी हर पंचायत तक

पी. चंद, शिमला |

2 अक्टूबर से देश भर के साथ हिमाचल में "संविधान के रास्ते" जन जागरण अभियान शुरू किया है। हिमाचल की 3,226 पंचायतों में भी इस अभियान को शुरू किया गया है। पंचायती राज के 73वें और 74वें संशोधन में प्रावधानों के प्रति लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। ये जानकारी पंचायती राज संगठन के राज्य संयोजक दीपक राठौर ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हिमाचल में भी कुछ पंचायतों को कवर कर लिया गया है।

इस अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन राज्य इकाई की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते हिमाचल में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जुड़े 14 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनाई है। सुमित खन्ना को कांगड़ा जिला का सह संयोजक नियुक्त किया है, राम सिंह नेगी को किन्नौर का सह संयोजक, निर्मला चौहान को मंडी का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

सुनीर बलोरिया, कुलदीप कपूर और अरुण कटोच को कांगड़ा का महासचिव, हीरा पाल सिंह और राजेन्द्र ठाकुर को बिलासपुर का महासचिव नियुक्त किया है। कपिल शर्मा और मुनीष ठाकुर को शिमला संगठन सचिव, राजीव शर्मा और कमला देवी को बिलासपुर का सचिव, ब्रहम्म दत्त शर्मा को मंडी और अरुणा अचल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

दीपक राठौर ने कहा कि आज लोकतंत्र को खतरा है केन्द्र सरकार, ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। न्यायालय के जज सरकार की मंशा पर सवाल उठाते है, आरबीआई गवर्नर को अपना पद छोड़ना पड़ता है। इसलिए ये कमेटी गठित की गई है जिसके माध्यम से पंचायतों को संविधान में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है।