Follow Us:

नादौन का विकास कांग्रेस की देन, मोदी सरकार ने किए झूठे वादे: सुक्खू

नवनीत बत्ता |

शिंदे संग नादौन विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। सुक्खू ने कहा कि देश की आजादी गांधी परिवार की शहादत है, जिनके संघर्ष की वजह से देश आजाद हुआ है। मोदी सरकार हमेशा दावे करती है, लेकिन वह यह बताए कि साढ़े तीन साल में लोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं हुई।

महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो आने वाले 1 जनवरी से गैस सिलेंडर एक हजार रूपये तक का मिलेगा। नादौन क्षेत्र में जो विकास हुआ है वे कांग्रेस राज में पिछले पांच साल का है। मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। यहां तक की हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज दिया था उसे भी राजनीतिक मुद्दों में लपेटकर रख दिया और जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला।

शिंदे का सामने CM के जमकर तारीफ

सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में हुई उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जमकर तारीफ की। सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां पर बहुत कुछ दिया है और सरकार-संगठन के बीच में कोई तकरारें नहीं है। विचाराधीन की लड़ाई तो बेशक हो सकती है लेकिन कांग्रेस पार्टी को लेकर किसी भी नेता में कोई मतभेद नहीं है।