कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र से दुखी लोग करने लगे हैं घर वापसी: रणधीर शर्मा

<p>हिमाचल के नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा ने बुधवार को मलोखर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके सिपहसालारों ने जोड़तोड़ की राजनीति की है। उन्होंने बीजेपी के लोगों को गुमराह कर कांग्रेस ज्वाईन करवाई गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र से दुख होकर अब सभी घर वापसी करने लगे हैं।</p>

<p>शर्मा ने कहा कि अब लोगों को समझ आ गया है कि कांग्रेस सिर्फ कोरे वायदे और दावे कर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करती है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि चेयरमैन और सीपीएस की फौज खड़ी कर प्रदेश की जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाला, जबकि कर्ज तले डूबे इस प्रदेश को उबारने के लिए प्रयास तक नहीं किए।</p>

<p>उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के जितने भी कार्यक्रम हुए हैं उन्हें कांग्रेस रैली का नाम दिया गया, जबकि अन्य जगहों पर आयोजित जनसभाएं सरकारी कार्यक्रम के रूप में घोषित थीं लिहाजा नयनादेवी में मुख्यमंत्री ने चुने हुए विधायक को ही जनसमस्याएं उठाने का मौका तक नहीं दिया। यह सरासर अन्याय है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आधा महीना बीत गया नहीं मिली एचआरटीसी के रिटायरियों को जून महीने की पेंशन

मंडी, 15 जून: पथ परिवहन पेंशनर्ज कल्याण संगठन ने रोष जताया है कि जून महीना…

12 hours ago

अच्छी पहलः मंडी के जोनल अस्पताल के सभी पंजीकरण काउंटर पर टोकन मशीनें स्थापित

मंडी, 15 जून: मंडी जोनल अस्पताल में आने वाले मरीजों को पंजीकरण यानी पर्ची बनाने…

12 hours ago

वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: डीसी

धर्मशाला, 15 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि वन हमारी अमूल्य सम्पदा है जिसकी…

12 hours ago

तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए सह पर्यवेक्षक

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी…

13 hours ago

चंबा में आईबी अधिकारी की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार

चंबा, 15 जून: हिमाचल के चंबा और जम्‍मू सीमा के साथ सटे किहार एरिया में…

13 hours ago

पूर्व मंत्री रमेश ध्‍वाला के तेवरों ने बढ़ाई बीजेपी में टेंशन

कांगड़ा : अगर देहरा को जिला बनाते हैं, तो मैं कांग्रेस से चुनाव लड़ने को…

15 hours ago