पॉलिटिक्स

सोनिया गांधी ने क्यों की सोशल मीडिया पर रोक की मांग? क्या चुनाव में फैलाई जाती है नफरत?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव में फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के प्रभाव को खत्म करने की मांग सरकार से की है। लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि मैं सरकार से मांग करती हूं कि वह चुनाव में फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के दखल को खत्म करने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों के दिमाग को नफरत से भरा जा रहा है। उन लोगों को भावुकता से भरी गलत जानकारियां दी जा रही हैं। फेसबुक जैसी कंपनियां ऐसी गलत चीजों से फायदा उठा रही हैं। सोनिया गांधी ने इस दौरान सोशल मीडिया कंपनियों, सरकार और कॉरपोरेट के गठजोड़ की भी बात कही।

सोनिया गांधी ने कहा कि यह बात कई बार कही गई है कि सोशल मीडिया कंपनियां सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर नहीं मुहैया कराती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर फेसबुक की ओर से सामाजिक सद्भाव को खत्म किया जा रहा है, वह बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह का गठजोड़ देश के लिए खतरनाक है। सोशल मीडिया कंपनियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनकी ओर से लोकतंत्र को हैक किया जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियां कुछ नेताओं के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनावी राजनीति को लगातार सोशल मीडिया कंपनियों की ओर से प्रभावित किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यूपी में पार्टी को महज 2 सीटें ही मिली हैं, जबकि पंजाब में सत्ता से बाहर हो गई है और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी तक दोनों सीटों से हार गए। यूपी में भी लंबे समय से प्रियंका गांधी डटी थीं, लेकिन उनका प्रचार काम आता नहीं दिखा।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago