Follow Us:

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस ने रामशीला से ढालपुर चौक कॉलेज चौक होते हुए मौहल तक धरना प्रदर्शन किया है। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

GST के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानी:

ठाकुर ने कहा कि GST के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उहोंने कहा कि महंगाई से देश प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और व्यापारियों को GST के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता आने से पहले जनता से वादा किया था कि महंगाई पर रोक लगाएगें। लेकिन सत्ता में आने के बाद महंगाई पर रोक लगाना तो दूर उल्टा ज्यादा बढ़ गई है।

किसानों और बागवानों को नहीं मिल रहा उचित दाम:

ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार को मंहगाई, जीएसटी और गैस की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार ठहराया और आज तेल की कीमतें आसमान छू रही है और युवा बेरोजगार घूम रहा है खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार बढ़ रहे हैं। इस  मौके पर ठाकुर ने कहा देश के किसानों बागवानों को नोटबंदी के कारण किसानों को  सब्जियों के दाम और बागवानों को सेब, अनार के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। जिसके कारण आज किसान, बागवान सड़कों पर आ गए हैं।