<p>बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने मंडी में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। गांधी भवन मंडी से शुरू हुई कांग्रेस की रोष रैली शहर भर का चक्कर काटने के बाद चौहाटा बाजार में आकर संपन्न हुई, जहां नेताओं ने बीजेपी सरकारों को जमकर कोसा।</p>
<p>इस मौके पप रजनी पाटिल ने कि कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी देश भर में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और केंद्र सरकार आरबीआई से कर्जा लेकर गुजारा कर रही है। देश की जीडीपी 9 से घटकर 5 पर पहुंच गई है। देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और केंद्र सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।</p>
<p>पाटिल ने कहा कि 2022 के लोग विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार प्रदेश में मिलना तय है और जिस तरह से आज प्रदेश में बीजेपी सरकार काम कर रही है उसे स्पष्ट होता है कि यह दिशाहीन सरकार है।</p>
<p> </p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…