Follow Us:

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल तीन दिन इन जिलों का करेंगी दौरा

मृत्युंजय पूरी |

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 9 से 11 अगस्त तक हिमाचल के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगी। इस दौरे में प्रदेश  सहप्रभारी गुरकीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुखु  भी मौजूद रहेगे। पाटिल इस दौरान चंबा, हमीरपुर और ऊना में बैठकें लेंगी। प्रदेश में कांग्रेस की जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने वाला है।

प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में तीन जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को ज्यादा सक्रिय रहने के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 9 अगस्त को जिला चंबा का दौरा करेंगी।