<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभी कई बागियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। विधानसभा चुनावों में अपनों के खिलाफ काम करने वालों को कांग्रेस सबक सिखाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी अभी तक 29 ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल चुकी है जिन्होंने चुनावों में अपने प्रत्याशी के विरुद्ध काम किया। कांग्रेस अभी कई अन्य पदाधिकारीयों को भी सबक सिखाने के लिए पार्टी से बाहर कर सकती है। कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पार्टी कार्यालय शिमला पहुंचे हैं।</p>
<p>उम्मीद की जा रही है कि कुछ और लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कई नेता पदाधिकारीयो की लिखित शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पार्टी अब ख़िलाफ़त करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने जा रही है। इस कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।</p>
<p>कांग्रेस पार्टी ने जोगिंद्रनगर से सुरिन्द्र पाल को भी पार्टी से निकाला है इसके साथ ही सरकाघाट से कांग्रेस के पूर्व मंत्री रंगीला राव की शिकायत भी पहुंची है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कई ओर नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…