कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं सूची- भोपाल से दिग्विजय सिंह समेत इनको मिला टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 और सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम की 8वीं लिस्ट जारी की है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक के चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े को राज्य की गुलबर्गा सीट से पार्टी ने फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. सी. खंडूरी के बेटे मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया है। मनीष हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश की मंदसौर सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि रतलाम संसदीय सीट से कांतिलाल भूरिया पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राशिद अलवी को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से टिकट दिया गया है।

नयी सूची में कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में पांच और मणिपुर में दो उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी की है। कांग्रेस सात चरणों में 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलने वाले 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनावों के लिये अब तक 218 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इन चुनावों के लिये मतगणना 23 मई को होगी।

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

19 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

33 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

40 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

46 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

57 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago