Follow Us:

कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

पी. चंद |

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 18 नाम हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को असम के सिलचर से प्रत्याशी बनाया गया है, वह यहां से वर्तमान सांसद हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से टिकट दिया गया है। मेघायल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा को तुरा से और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को कालियाबोर से प्रत्याशी बनाया गया है।