ऊना में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, कहा-अनुराग ठाकुर को हराना कोई बड़ी बात नहीं

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ऊना में आयोजित कार्यकर्ता सम्म्मेलन में लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को हराने के लिए कांग्रेस विचारधारा को ही काफी बताया। पाटिल ने कहा कि इस सीट से किसी दिग्गज नेता को  टिकट देने की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, इसके लिए बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की सम्भावना से भी उन्होंने इंकार नहीं किया।

उन्होंने कहा हिमाचल की चारों संसदीय सीटों पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में कार्यकर्ता अधिवेशन शुरू किये हैं। इसी कड़ी के तहत ऊना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता अधिवेशन हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।

इस दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायक और दिग्गज नेताओं के अलावा जिला ऊना ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोलने आई रजनी पाटिल ने आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालने का दावा किया है। गौरतलब है कि हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के दिग्गत नेता पहले ही मना कर चुके हैं।

पूर्व विधायक के शक्ति प्रदर्शन से नाराज हुए सुक्खू

इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर को लोकसभा टिकट दिए जाने को लेकर उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए सम्मलेन कक्ष में जा पहुंचे। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश सुखविंदर सुक्खू का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्होंने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाईं। सुक्खू ने उन्हें ना केवल मर्यादा में रहने का निर्देश दिया बल्कि यहां तक भी कह डाला कि ऐसे प्रदर्शनों और अधिवेशनों में पार्टी टिकट नहीं दिए जाते।

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

24 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

59 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago