Follow Us:

कांग्रेस सेवा दल हमीरपुर के मुख्य संगठक राजीव चोपड़ा को पद से हटाया, संजय परमार को बनाया कार्यकारी मुख्य संगठक

पी.चंद |

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जिला कांग्रेस हमीरपुर के मुख्य संगठक राजीव चोपड़ा को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है। राजीव चोपड़ा पर ये कार्रवाई संगठन तथा पार्टी कार्यकमों को गंभीरता से न लेने और संगठन के कार्यक्रमों के प्रति निष्क्रियता को देखते हुए की गई है।

उनके स्थान पर अब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सचिव संजय परमार को कार्यकारी जिला मुख्य संगठक हमीरपुर नियुक्त किया गया है। संजय परमार भोरंज विधान सभा क्षेत्र से तालुक रखते हैं और ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर भी निर्वाचत हो चुके हैं। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।