Follow Us:

कांग्रेस सेवादल मंडी में हुई ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां, जाने किस को मिली कमान

मृत्युंजय पूरी |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने मंडी जिला के पांच ब्लॉकों में सेवादल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें सदर मंडी से रविंद्र कुमार, सिराज विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र सिंह, द्रंग ब्लॉक से राम सिंह, बल्ह ब्लॉक से गगन कुमार, जोगिंद्रनगर ब्लॉक से राज कुमार को कांग्रेस सेवा दल का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनित किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्त्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।