Follow Us:

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने जयराम सरकार को बताया तबादलों की सरकार

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने इंदिरा भवन बिलासपुर में कहा कि देश में बदलाव की परिभाषा शुरू हो चुकी है और देश की जनता नरेंद्र मोदी की जुमलेबाजी को समझ चूकी है। पीएम मोदी का स्वपन यूग जल्द ही खत्म होने वाला है। तीन राज्यों कांग्रेस पार्टी को मिली जीत इसका स्पष्ट उदारण है। अनुराग शर्मा ने प्रदेश की जयराम सरकार को तबादलों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास में एक वर्ष के कार्यकाल में किसी भी प्रदेश सरकार ने इतने तबादले नहीं किए।

अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल इस बार हमीरपुर और मंडी से लोकसभा टिकट की मांग करेगा। सेवादल ने प्रदेश को आठ विधायक दिए हैं। ऐसे में प्रदेश में इस बार सेवादल दो संसदीय क्षेत्रों से टिकट की मांग करेगा। नए स्वरूप में आने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का सबसे अग्रणी और पुराना संगठन सेवादल बूथ स्तर तक पार्टी की सेवा करेगा इसके लिए सेवादल ने नई योजना तैयार की है।

उन्होने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता 2019 में होंने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार के कुशासन को हर घर तक पहुंचाएगा। ताकि देश में अगले लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बने और देश की जनता को दोबारा सुखद अनुभव हो। उन्होंने बताया कि 23 से 27 दिसंबर के बीच शाहतलाई में उतर भारत के 7 प्रदेशों के सेवादल के कार्यक्रताओं और कांग्रेस से जुड़े संगठनों के कार्यक्रताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसका शुभारंभ सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।