कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन का निधन, कभी ‘इमरजेंसी’ को बताया था जरूरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन का निधन हो गया है। सोमवार को उनकी तबीयत बेहद ख़राब हो गई थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहात हो गया। धवन 81 साल के थे और उनकी गिनती कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में होती थी। काफी अर्से तक वह 'कांग्रेस वर्किंग कमेटी' के सदस्य भी रहे थे।

आरके धवन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी रहे थे और गांधी परिवार के बेहद ख़ास विश्वसनीय लोगों में से थे। इंदिरा कार्यकाल में इनका रसूख पार्टी और सरकार में काफी अधिका था। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हुई हत्या के भी धवन गवाह रहे हैं। 70 और 80 के दशक में आरके धवन की सरकार और कांग्रेस में काफी ज्यादा प्रभाव रहता था।

आरके धवन का व्यक्तिगत जीवन

गांधी परिवार के बेहद क़राबी रहे आरके धवन का जन्म 1937 में आज के पाकिस्तान में हुआ था। बंटवारे के बाद इनका परिवार हिंदुस्तान आ गया। शुरुआती दौर से ही धवन कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। वह इंदिरा गांधी के निजी सचिव भी रहे। इमरजेंसी के दौरान प्रधानमंत्री के बाद उन्हें अहम शख्सियत के तौर पर देखा जाता था। तब राजनेता लगातार उनसे मिलने के लिए सिफारिशें लगवाते थे। व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने उम्र के आखिरी पड़ाव में अपनी पुरानी दोस्त अचला से विवाह किया था। उस दौरान उनकी उम्र 74 और अचला की 59 साल थी। देर से शादी करने के बार में पूछे गए एक सवाल के जवाब में आरके धवन ने कहा था कि वह गांधी परिवार और पार्टी की सेवा में इतने व्यस्त रहे कि विवाह के लिए ध्यान ही नहीं दिया।

इमरजेंसी पर इंदिरा का करते रहे हैं बचाव

आरके धवन अक्सर मीडिया में इमरजेंसी को लेकर टिका-टिप्पणी पर इंदिरा गांधी का बचाव करते रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में आपातकाल को देश के लिए जरूरी बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि तत्कालीन परिस्थिति में इसका अलावा और कोई कारगर उपाय नहीं था। उन्होंने अक्सर कई मंचों से आपातकाल को तत्कालीन वक़्त की जरूरत और सही करार दिया था।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

25 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

40 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

46 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago