‘जयराम सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी कांग्रेस’

जयराम सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस आरोप लाने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी अभी तक हर मुद्दे में फेल साबित हुई है। केवल झूठी बयानबाजी कर बीजेपी नेता अपने कुर्सियों पर बैठे उछलकूद कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस आरोप पत्र लाएगी औऱ उसे राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। शिमला में पानी की किल्लत से पर्यटक औऱ पर्यटन पर भारी असर पड़ा। बरसात में सड़कों की ख़राब हालत और नशे की रोकथाम पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। कांग्रेस ने मॉनसून सत्र में नशे के खिलाफ बिल लाने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने इसपर भी ग़ौर नहीं किया। डीपीआर बनाने की बात हर समय सुर्खियों में रहती है, लेकिन असल में कोई डीपीआर नहीं बनी। केंद्र सरकार इसमें अडंगा अड़ा रही है और पैसे देने से इनकार कर रही है।

सुक्खू ने कहा कि 10 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में क्राइम का ग्राफ हद पार कर चुका है। जयराम सरकार में मंत्री अपने बयान देकर मुकर जाते हैं। सरकार में कोई दूरदर्शी सोच नहीं है। जो जिसके दिल में आता है वैसी बयानबाजी कर देते हैं। अधिकारियों पर भी कोई शिकंजा कसने वाला नहीं है और मुख्यमंत्री को भी फैसले लेने में दिक्कतें आ रही हैं। यहां तक कि खेल मंत्री ने स्पोर्ट नीति लाने का वादा किया था लेकिन अभी तक नहीं बनी। इसके पीछे ये कारण है कि उन्हें कार्यप्रणाली ही नहीं समझ आई।

बीजेपी नेताओं पर जांच करवाएं मोदी

सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब बीजेपी के भी 23 नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं औऱ वे विद्रोह कर रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के इतने एंटी हैं तो क्या इन नेताओं पर भी जांच करवाई जाएगी..?? जांच के बजाय अग़र सरकार ने इनके केस वापस लिए तो कांग्रेस हाईकोर्ट तक भी जाने को तैयार है।

Samachar First

Recent Posts

आपका मत बनेगा मेरा आर्शीवाद, दो दोस्तों ने मतदाताओं को दिया संदेश

1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा।  आपका मत…

2 hours ago

बड़ा भंगाल के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक मतदान केंद्र: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया  कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य…

2 hours ago

भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने आपदा में हिमाचल प्रदेश को…

2 hours ago

अब तक 10890 मतदाताओं ने दिया होम वोटिंग का विकल्प: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में…

2 hours ago

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

18 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

18 hours ago