Follow Us:

शिंदे के चंबा दौरे से ठीक पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

समाचार फर्स्ट |

चंबा में कांग्रेस को मजबूत करने आ रहे कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के पहुंचने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे भिड़ंत हो गई।  चंबा के बचत भवन के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथापाई करते नजर आए। जानकारी के मुताबिक बचत भवन के बाहर हर्ष महाजन के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पवन नैयर के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसी नारेबाजी के बाद माहौल गरमा गया और हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और दोनों गुटों को शांत करवाया।

गौरतलब है कि हर्ष महाजन चंबा सदर सीट से विधायक रहे हैं। वहीं, पिछले दो चुनावों में उन्होंने चंबा से दूरी बनाए रखी। हर्ष महाजन के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पवन नैयर को कांग्रेस की टिकट मिली थी।