<p>चंबा में कांग्रेस को मजबूत करने आ रहे कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के पहुंचने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे<strong><em> </em></strong>भिड़ंत हो गई। चंबा के बचत भवन के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथापाई करते नजर आए। जानकारी के मुताबिक बचत भवन के बाहर हर्ष महाजन के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पवन नैयर के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसी नारेबाजी के बाद माहौल गरमा गया और हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और दोनों गुटों को शांत करवाया।</p>
<p>गौरतलब है कि हर्ष महाजन चंबा सदर सीट से विधायक रहे हैं। वहीं, पिछले दो चुनावों में उन्होंने चंबा से दूरी बनाए रखी। हर्ष महाजन के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पवन नैयर को कांग्रेस की टिकट मिली थी। </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…