नगर निगम सोलन पर कांग्रेस का कब्जा, पूनम ग्रोवर बनी मेयर राजीव कोड़ा बने डिप्टी मेयर

<p>शुक्रवार को नगर निगम सोलन को अपने पहले मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए। कांग्रेस की पूनम ग्रोवर नए नगर निगम बने सोलन की पहली मेयर बनी हैं जबकि राजीव कोड़ा डिप्टी मेयर बने हैं। इससे पहले आज मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें मेयर पद के लिए कांग्रेस की पूनम ग्रोवर को 9 वोट मिले जबकि भाजपा के मनीष को 8 वोट मिले हैं। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस के राजीव कोड़ा को 9 और भाजपा के शैलेंद्र गुप्ता को 8 वोट मिले हैं।</p>

<p>बता दें की इससे पहले 13 अप्रैल को कोरम पूरा न होने से मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लटक गया था। 13 अप्रैल को कांग्रेस के पार्षद ही कोरम में उपस्थित हुए थे जबकि भाजपा के पार्षद नहीं पहुंचे थे जिस कारण कोरण पूरा न हो सका और मेयर डिप्टी मेयर का चुनाव लटक गया था। जिसके चलते मेयर डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई थी। 17 सदस्यों वाली नगर निगम सोलन में बहुमत साबित करने के लिए 9 पार्षदों का साथ चाहिए था जिसे कांग्रेस ने पूरा किया और नगर निगम बनाने में कामयाब हुई।&nbsp;</p>

<p>उधर, नगर निगम सोलन पर कांग्रेस का कब्जा होने से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उतसाहित नजर आए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस से कई नेता मौजूद रहे और मिलकर नाटी भी डाली।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago