पॉलिटिक्स

भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस, जांच एजेंसियां कर रही अपना काम: CM

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजे जाने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। राजधानी शिमला में रविवार को जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला तो वही मुख्यमंत्री ठाकुर ने भी पलटवार किया और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। इससे साबित होता है कि लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा, “नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है। देशभर में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है। जबकि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और उचित यह है कि जांच एजेंसी के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। जो बात जांच एजेंसी के सामने कही जानी चाहिए वहां के बजाय कांग्रेस लोगों के बीच इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है ताकि लोगों का ध्यान बांटा जाए।”

जयराम ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस नेता ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ईडी के दफ्तर के बाहर कांग्रेस धरना देगी। कांग्रेस इसलिए धरना देगी क्योंकि उनके नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच एजेंसी के दुरुपयोग की बात पूरी तरह से गलत है क्योंकि यह मामला बहुत पुराना है। उधर, बीते 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है, लेकिन एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। यही नेतृत्व में अंतर है।”

Balkrishan Singh

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

4 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

5 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago