पॉलिटिक्स

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस मनाएगी विरोध दिवस: राठौर

27 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है। कांग्रेस इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार हजारों करोड़ों का कर्ज लेकर कर फिजूलखर्ची कर रही है। इन असफलताओं का दसतावेज 27 दिसम्बर को राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कहा कि 27 को बीजेपी की सरकार जश्न मनाने जा रही है। चार वर्ष प्रदेश की जनता के लिए परेशानी वाले रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी ने प्रदेश के लोगों की कमर तोड़ दी। प्रधानमंत्री के आने पर फिजूलखर्ची की जा रही है। सरकार एक तरफ हजार करोड़ का कर्ज ले रही है दूसरी तरफ पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा। अधिकारियों को भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी तंत्र व मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 27 को कांग्रेस चार वर्ष के कुशासन के खिलाफ विरोध दिवस मनाएगी। जिला स्तर पर विरोध दिवस मनाया जाएगा और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राज्यपाल को सरकार की असफलताओं का दस्तावेज सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने चार्जशीट कमेटी को निर्देश दिए है कि 6 महीने के अंदर लोगों के बीच जाकर आरोपपत्र त्यार करें। 6 महीने बाद इस चार्जशीट को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

राठौर ने कहा कि ओमिक्रोन को देखते हुए कुछ राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है वन्ही प्रदेश में प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ इकठी की जा रही है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले इन दोहरे मापदंडों के प्रति स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस में गुटबाजी और एक गुट की आलाकमान से मुलाकात को लेकर राठौर ने कहा कि मुलाकात कोई भी कर सकता है। उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की हवा प्रदेश में चली है। ऐसे में कोई बदलाव नहीं होने वाला है उनके नेतृत्व में ही चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है ऐसे में अगर लक्ष्मण रेखा लांघने का प्रयास होगा तो यह बर्दास्त नहीं होगा।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

1 hour ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

1 hour ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago