लोकसभा चुनाव में मिली हार पर आज मंथन करेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में बड़ी हार का कांग्रेस आज मंथन करेगी। हारे हुए प्रत्याशियों और नेताओं के साथ मंथन किया जाएगा, जिसके बाद हार से सबक लेकर कई तरह के बदलाव आने वाले दिनों में किए जाएंगे। मंथन बैठक में हार के कारण जानने के लिए कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल यहां पहुंच चुकी हैं।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में दोपहर बाद चर्चा की जाएगी। रजनी पाटिल ने चारों संसदीय क्षेत्रों से प्रत्याशियों को शिमला बुलाया है। दोपहर बाद इन सभी प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग बैठक की जाएगी। इनसे हार के कारण पूछे जाएंगे।

बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी। इसके बाद शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ अलग से बैठक होगी। इन बैठकों में पार्टी पता करेगी कि विधायकों के अपने क्षेत्रों में ऐसा क्यों हुआ कि एक भी जगह लीड नहीं मिल सकी। इसका विधानसभा के चुनाव में क्या प्रभाव रहेगा और इससे आने वाले समय में कैसे पार पाया जा सकता है।

विधायक इसमें संगठन और कमियां बताएंगे, जिससे संगठन को फिर सबक लेने की जरूरत है। चुनाव में निष्क्रिय लोगों और अन्य पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा के साथ किस तरह का संगठन भविष्य में होना चाहिए, इस पर बात की जाएगी।

माना जा रहा है कि संगठन में अब ऐसे बदलाव होंगे, जो पहले कभी नहीं हुए। पहले नेताओं के कहने पर लोगों को औहदे मिलते थे, लेकिन अब काम के आधार पर औहदा देने की तैयारी है, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ सके। कांग्रेस के इस मंथन में क्या कुछ निकलकर सामने आता है, यह जल्द पता चलेगा।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago